बिलासपुर , मई 21 -- छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। सीआईएसएफ जवानों को एमजीआर रेल लाइन के पास एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि अधिकारी सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। मृतक की पहचान अमृतांशु सिंह के रूप में हुई। वह बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवाई गांव का रहने वाला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित