बारां , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में बारां जिले के राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) अंता में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर परियोजना परिसर स्थित हेलीपैड पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख नरेंद्र नाथ सिन्हा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन किया गया।

इस दौरान हुई आकर्षक आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। दशहरा उत्सव के अवसर पर एनटीपीसी सांस्कृतिक समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोटा से आए ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन परिवार सहित पहुंचे और रावण दहन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि नरेंद्र नाथ सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित