बारां , जून 03 -- राजस्थान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार बारां जिले के राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी), अंता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई (एलएसयूसी) योजना के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार ने विद्यार्थियों को एलएसयूसी योजना-2024 की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य कानून से संघर्षरत अथवा देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से बच्चों को बाल-अनुकूल कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और शिक्षा तक सहज पहुंच सुनिश्चित की जाती है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी कठिनाइयों और भय को कम किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित