नयी दिल्ली , मई 16 -- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) में दो संयुक्त निदेशक की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया।

जारी आदेश के मुताबिक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस-आईटी) 2013 बैच के अधिकारी आकाश जैन को उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत एनटीए में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 'लेटरल शिफ्ट' के आधार पर की गई है और उनका कार्यकाल चार दिसंबर 2029 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा।

इसके अलावा भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईए एंड एएस) 2013 बैच के अधिकारी आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को भी एनटीए में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित