श्रीगंगानगर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उन्हें 'असली रावण'करार दिया।
कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारे लगाते हुए चुनाव आयोग की कार्यशैली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। उनका आरोप था कि जब एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे लोग अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं। एनएसयूआई ने प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ईशानवीर सिंह मान ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया ने आयोग की पारदर्शिताऔर निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विजयादशमी के अवसर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस दिन रावण का दहन होता है, उसी दिन ज्ञानेशकुमार का पुतला फूंका गया क्योंकि उनके अनुसार मौजूदा प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए रावणजैसी चुनौती बन गई है। ईशानवीर सिंह मान ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग की भी निंदा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित