नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं होने देने का आरोप लगाया।
एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित लगभग सभी बड़े शैक्षणिक संस्थानों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित