हैदराबाद , अप्रैल 28 -- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) को कहीं और ले जाने की खबरों को खारिज करते हुए बोर्ड के हैदराबाद के राजेंद्र नगर से ही काम करने का भरोसा दिलाया।
श्री सिंह ने राजेंद्र नगर स्थित एनएफडीबी कार्यालय में तेलंगाना के मंत्री वकिति श्रीहरि और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में कहा कि एनएफडीबी को हैदराबाद से कहीं और ले जाने की कोई योजना नहीं है।
श्रीहरि ने इस स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संबंधित पक्षों की चिंताएं दूर होंगी। उन्होंने बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को उन विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिन्हें मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्रों में लागू कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से और अधिक सहयोग की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से जलीय कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए बीमा कवरेज तथा राज्यों के बीच संसाधनों के समान बंटवारे जैसे मामलों में।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित