नयी दिल्ली , सितंबर 22 -- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएल) ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन क्रॉसिंग से जुड़ी परियोजनाओं के अनुमोदन की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध बनाने तथा अंतर-विभागीय समन्वय मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन क्रॉसिंग पर लगने वाले विभिन्न शुल्क, प्रभार और अन्य कर दोनों संस्थाओं ने पारस्परिक रूप से माफ करने पर सहमति जताई है। इससे परियोजना लागत घटाने और प्रक्रियागत बाधाएं दूर करने में मदद मिलेगी।

समझौते में परियोजना संबंधी जानकारी के शीघ्र आदान-प्रदान, मानकीकृत इंजीनियरिंग पद्धतियों तथा चौराहों के निर्माण और रखरखाव के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित