नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेमनगर क्षेत्र में एक छात्रावास में भोजन करने के बाद 18 लड़कियों के बीमार पड़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है।

एनएचआरसी ने गुरुवार को बताया कि आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने कहा कि पाँच अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेमनगर क्षेत्र में एक छात्रावास में भोजन करने के बाद लगभग 57 लड़कियों के बीमार पड़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। लड़कियों ने पेट दर्द, पेचिश और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट में पीड़ितों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मामले की जांच से संबंधित जानकारी शामिल किए जाने की अपेक्षा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित