नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बसारालू इलाके में एक रसायन प्लांट में हुए विस्फोट से दो लोगों की मौत और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का स्वत: संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव एवं मांड्या के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित