श्रीनगर , फरवरी 17 -- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को चल रही एक जांच के सिलसिले में श्रीनगर के महजूर नगर इलाके में एक घर की तलाशी ली।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए की एक टीम ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की मदद से महजूर नगर में एक संदिग्ध के घर पर तलाशी ली। तलाशी से जुड़े मामले ब्यौरा का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित