मुंबई , मार्च 30 -- एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स के बारे में बताया है।
गर्मी का मौसम खुद को ठंडा रखने, हाइड्रेटेड रहने और ऐसे ताज़गी भरे पेय पदार्थों का आनंद लेने का सही समय है, जो तेज़ गर्मी में भी ऊर्जा बनाए रखें। एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया है कि वे इस मौसम में खुद को कैसे ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं।
शो घरवाली पेडवाली में लतिका का किरदार निभा रही प्रियंवदा कांत ने कहा,"मेरे लिए गर्मी का मतलब है नैचुरली हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहना। मैं अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हूँ, उसके बाद ताज़ा नारियल पानी लेती हूँ, जो मुझे तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। शूट के दौरान मैं हमेशा नींबू पानी या छाछ जैसे घर के बने पेय साथ रखती हूँ, जो ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं। मुझे तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फल भी बहुत पसंद हैं, जो हल्के और रसदार होते हैं। शाम को मैं फ्रूट स्मूदी या ठंडा आम पन्ना पीना पसंद करती हूँ, जो मुझे तरोताज़ा कर देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित