अलवर , जुलाई 18 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपए उड़ाने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि आरोपी करीब दो वर्ष से फरार था। पुलिस ने उसे हरियाणा के पलवल जिले से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में उसके साथी अश्फाक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ में पता चला कि अपने साथियों के साथ एटीएम बूथों पर पहले से मौजूद रहता था। जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचता, आरोपी उसे मशीन खराब होने या कार्ड डिलीट होने जैसी बातें कहकर बातचीत में उलझा लेता। इसी दौरान उसका एटीएम पिन देख लेता और चालाकी से असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा देता। बाद में उसी कार्ड से खाते से नकदी निकाल ली जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित