अलवर , सितम्बर 24 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकालने के मामले में करीब दो वर्ष से फरार आरोपीको गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अनुसार आरोपी शेरदीन (25) एटीएम कक्ष के आसपास पहले रैकी करता था और इसके बाद मशीन में छेड़छाड़ करके कम जानकारी रखने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था। मदद करने के बहाने वह पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल देता और पीछे से उसका पासवर्ड भी देख लेता था। इसके बाद बदले हुए कार्ड और पासवर्ड का इस्तेमाल करके खाते से रकम निकाल लेता था।

तेरह जून 2024 में शेरदीन ने एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से एक लाख 99 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस ने लम्बी जांच-पड़ताल के बाद उसे मुखबिर की मदद से दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित