हाजीपुर , अप्रैल 30 -- बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के सतत अनुश्रवण एवं प्रभावी निर्देशन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान जिले में मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के टीकाकरण में वैशाली जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन बरकरार है।
जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में अब तक लगभग 15,000 से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों एवं आमजन के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को और गति देने के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही आवश्यकता अनुसार घर-घर जाकर भी टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित