मुंबई , जून 17 -- निजी क्षेत्र के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने वरीय असुरक्षित बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटायी है।

बैंक ने मंगलवार देर रात शेयर बाजार को बताया कि डॉलर में ये बॉन्ड गिफ्ट-सिटी स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) और एनएसई आईएफएससी के जरिये जारी 16 जून को जारी किये गये। इन्हें मूडीज से बीएए3 और एसएंडपी से बीबीबी रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

इस राशि का इस्तेमाल बैंक अपनै मुख्य कारोबार के विस्तार के लिए करेगा।

पांच साल के इन बॉन्ड का आवंटन आगामी 24 जून को किया जायेगा और इनकी मियाद 24 जून 2031 को पूरी होगी। इन पर ब्याज की दर 5.07 प्रतिशत होगी जिसका भुगतान हर छह महीने पर किया जायेगा। इन्हें मियाद पूरी होने पर ही भुनाया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित