आगरमालवा , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश में आगरमालवा जिले के सुसनेर पुलिस थानान्तर्गत ग्राम धारूखेड़ी के समीप पानी से भरी एक खाई में आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुन्दरलाल पुत्र बद्रीलाल जाति सेन (40) निवासी ग्राम धारूखेड़ी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुसनेर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित