अलवर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुला बंदी शिविर जेल कारागृह अलवर से करीब एक वर्ष से फरार बंदी गोपाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को बताया कि कैदी गोपाल 16 मई 2025 को खुला बंदी शिविर अलवर से फरार हो गया था। वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।
उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित