श्रीगंगानगर , मई 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार महिला अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में अनूपगढ़ पुलिस की मेहनत रंग लाई और अपहरण एवं कार लूट के उस कांड की आखिरी कड़ी भी पूरी हो गई, जिसमें आरोपी सोनादेवी उर्फ सोनकी ने 'लिफ्ट मांगकर' पीड़ित को जाल में फंसाने की मुख्य भूमिका निभाई थी।
विगत 20 मई 2025 की रात सोनादेवी ने पीड़ित प्रेम कुमार को उसी की कार में लिफ्ट लेकर अपने गिरोह के साथ जाल में फंसा लिया और उससे लूटपाट करके उसकी कार भी लूट ली। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुलविंद्रसिंह उर्फ काला, सुनीलकुमार और जसवीरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोनादेवी तभी से फरार थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित