बुरहानपुर , सितंबर 17 -- मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के आदिवासी विकासखंड धुलकोट क्षेत्र में कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

आबकारी सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम ने ग्राम बोरी, धुलकोट, खतला और डोजर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 110 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब और 700 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित