उदयपुर , मई 27 -- राजस्थान में उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मसारो की ओबरी गांव में पुलिस ने पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनेश कागदर से घर आ रहा था कि कंजडी वाले कुंए के पास देवल के कुछ लोगों ने रास्ते की बात को लेकर उससे मारपीट की और पत्थरों से मारा। इससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के बाद आरोपी पंकज एवं महेश को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित