अलवर, 21अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र क्षेत्र में जटियाणा गांव के समीप एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जटियाणा निवासी वारिस की 30 वर्षीय पत्नी संजीदा शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अचानक घर से निकल गयी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में गांव के समीप रेलवे लाइन पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना परिजनों को मिली।

सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित