बारां , मई 21 -- राजस्थान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'नशा-विनाश' के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल ने गश्त के दौरान जलवाड़ा गांव से निकलते ही बरनी नदी की पुलिया के पास पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की। उसके हाथ में एक थैली थी जिसकी जांच की गयी तो उसमें 1100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान जितेन्द्र धाकड़ (35) में रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित