कोटा , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया।

सुबह कराडिया टोल के आगे जयपुर जा रही एक ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

इस दौरान श्री बिरला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री बिरला ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इसकी जांच कराई जा रही है। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सहित अन्य सड़कों पर सड़क सुरक्षा दल लगातार अध्ययन कर रहे हैं। शीघ्र ही दुर्घटना संभावित स्थानों और संवेदनशील केंद्रों की पहचान करके उन्हें सुधारने का काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित