नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के हरिद्वार के सिडकुल में स्थित प्लांट 1 के लिए यूरोपियन संघ गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (ईयू जीएमपी) प्रमाणन का नवीनीकरण हो गया है और प्लांट 2 के लिए भी यह प्रमाणन मिल गया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी द्वारा हाल ही में की गयी जांच के बाद ये प्रमाणन दिये गये हैं। अब दोनों संयंत्र ईयू जीएमपी नियमों के तहत काम कर रहे हैं और एकम्स यूरोप और दूसरे कड़े विनियमन वाले क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए तैयार है।

सिडकुल स्थित एकम्स विनिर्माण प्लांट 1 में खाने वाली ठोस दवाओं का निर्माण होता है। नये ईयू जीएमपी प्रमाणन के तहत मान्यता प्राप्त दायरे में टैबलेट, हार्ड जिलेटिन कैप्सूल और पाउडर सैशे शामिल हैं। विनिर्माण प्लांट 2 के प्रमाणन में ओरल लिक्विड डोसेज फॉर्म शामिल हैं। इसमें लिक्विड, सिरप और सस्पेंशन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित