कोलकाता , सितंबर 16 -- पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एएमपी चिटफंड धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को कोलकाता के छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
यह कार्रवाई उद्योगपति अमित गंगोपाध्याय की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक देबाशीष कुमार का करीबी माना जाता है। जांच अधिकारी रीयल एस्टेट और निर्माण व्यवसाय के माध्यम से किए गए संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित