नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- इंडिया एआई एक्सपो समिट 19 फरवरी को आम लोगों के लिए बंद रहेगा और एक अतिरिक्त दिन 21 फरवरी को खोलने का फैसला किया गया है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के अलावा एक्सपो अब 21 फरवरी को भी आम लोगों के लिए खुला रहेगा , हालांकि सुरक्षा पाबंदियों और अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए 19 फरवरी को आम लोगों के लिए एक्सपो बंद रहेगा। आगंतुकों को परेशानी से बचाने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित