छत्रपति संभाजीनगर , जनवरी 13 -- महाराष्ट्र में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक फायदे के लिए ऐतिहासिक बातों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगाया।
श्री औवेसी ने छत्रपति संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार को ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि खिलाफत आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल हुई थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी आरएसएस नेता को अंग्रेजों से लड़ने के लिए जेल हुई थी और दावा किया कि स्वतंत्रता आंदोलन में संगठन की भूमिका को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
एआईएमआईएम प्रमुख ने क्षेत्र में बंगलादेशी प्रवासियों की मौजूदगी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसे कोई प्रवासी पाए जाते हैं, तो यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विफलता है। उन्होंने भाजपा पर अपने हिंदुत्व एजेंडे को आगे बढ़ाने और शासन में कमियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे दावे करने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित