बुरहानपुर , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एआईएमआईएम नेता शेख सलीम के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर कोतवाली थाने में छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी नीता देहरवाल ने बताया कि युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बाजार जाते समय शेख सलीम ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित