ऋषिकेश , अक्टूबर 24 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 21.91 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया है।

पुल स ने आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सैमसंग मोबाइल फोन और 290 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कल देर शाम ऋषिकेश क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर जंगल और रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे जंगल में करीब 30 मीटर अंदर पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित