ऋषिकेश , मई 04 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को मेधावी सम्मान संगम 2026 का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक एवं संयोजक जयेंद्र रमोला ने किया। समारोह में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीबीएसई एवं उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही उनके अभिभावकों एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र भी शिक्षा के प्रति प्रेरित होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित