ऋषिकेश , जनवरी 21 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित गीता भवन में प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका 'कल्याण' के शताब्दी विशेषांक का एक भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया। यह पत्रिका गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि गीता प्रेस और 'कल्याण' पत्रिका ने बीते सौ वर्षों से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन न केवल समाज को दिशा देते हैं, बल्कि पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। श्री शाह ने इसे देश की वैचारिक चेतना को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित