ऋषिकेश , अप्रैल 01 -- त्तराखंड में देहरादून जनपद के ऋषिकेश क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऋषिकेश पुलिस, टिहरी गढ़वाल पुलिस और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा साहनी (34 वर्ष) पुत्र महेश साहनी, निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी उड़ीसा के कटक जनपद के चौदवार थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वांछित था और 2 अक्टूबर 2025 को कटक जेल से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर उड़ीसा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बुधवार को उड़ीसा पुलिस टीम ने ऋषिकेश पहुंचकर सूचना दी कि आरोपी त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तलाश अभियान शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित