ऋषिकेश , अक्टूबर, 31 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की ओर से आयोजित दौड़ में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों और हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित