ऋषिकेश , मार्च 23 -- उत्तराखंड के कोतवाली ऋषिकेश परिसर में सोमवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक द्वारा की गई।

बैठक के दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को खुलकर रखा, जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस दौरान पेंशनर्स से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिससे पुलिस और पेंशनर्स के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक रहा, जहां सभी प्रतिभागियों से मित्रवत संवाद स्थापित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश भट्ट ने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि पेंशनर्स की समस्याओं का समय-समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित