भरतपुर , सितम्बर 18 -- राजस्थान में भरतपुर जिले की बयाना नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल द्वारा अपना आवेदन वापस लेने के साथ ही ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
इससे पहले रेखा अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची थीं।
ऊषा अग्रवाल दूसरी बार बयाना पालिका की कमान संभालेंगी, इससे पहले वह 1995 में भी अध्यक्ष रह चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित