चंडीगढ़ , मई 10 -- हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शनिवार को पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। अनिल विज ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी सिद्धपीठ देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां आने से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं समाज को एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं। धार्मिक स्थलों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में सेवा, संस्कार तथा मानवता की भावना मजबूत होती है।

ऊर्जा मंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना भी की। दर्शन के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित