रायपुर , सितम्बर 11 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में ऊरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13 और 14 सितम्बर को 10 यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ होंगी।
रेलवे के अनुसार ऊरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत ऊरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 13 सितम्बर को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (58205) और रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68746) रद्द रहेगी।
इसी तरह 14 सितम्बर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204), नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर (58206) और गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (68745) रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित