रुद्रपुर , मार्च 01 -- उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रविवार को कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया।
इस दौरान 401लीटर अवैध शराब जब्त करने के साथ ही छह भट्ठियां ध्वस्त की गई और 27000 लीटर से अधिक लाहन को नष्ट करने के साथ 18 शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने कहा कि पूरे जिले में एक साथ अभियान चलाया गया और एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा।
आज जिन थाना क्षेत्रों में अलग अलग टीमों की ओर से अभियान चलाया गया उनमें कुंडा, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, सितारगंज, नानकमत्ता, किच्छा और खटीमा शामिल हैं। इनमें से बाजपुर थाना के अंतर्गत कच्ची शराब बनाने की चारभट्टी ध्वस्त की गई और एक गिरफतारी के साथ 17000 लाहन नष्ट किया गया।
इसी प्रकार गदरपुर में दोशराब माफियाओं की गिरफ्तारी के साथ 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 02 भट्टियां ध्वस्त की गई। किच्छा में तीन माफियाओं की गिरफ्तारी और 66 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई जबकि एक वाहन जब्त किया गया तथा सितारगंज से दो गिरफ्तारी के साथ 45 लीटर कच्ची शराब बरामद और एक वाहन भी जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित