रूद्रपुर , अगस्त 21 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की पुलभट्टा पुलिस ने 1.20 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पुलभट्टा की अगुवाई में पुलिस टीम की ओर से गुरुवार रात को संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड, किच्छा राजमार्ग से पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1.20 किलोग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम शर्मा निवासी बंडिया भट्टा, प्राइमरी स्कूल के पास, किच्छा, ऊधमसिंहनगर, प्रदीप कुमार निवासी बंडिया भट्टा, शिव मंदिर के निकट, कोतवाली किच्छा, ऊधमसिंहनगर शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ बरामदगी एवं गिरफ्तारी के मादक एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित