रुद्रपुर , अक्टूबर 01 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में खनन कार्य शुरू होने से पहले अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खान अधिकारी ने खनन पट्टाधारकों, अनुज्ञा धारकों, स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, हॉट मिक्स और रेडीमिक्स प्लांट स्वामियों तथा भंडारण अनुज्ञाधारकों के साथ बैठक की।
बैठक में वाहनों में माइनिंग टैग लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों की सुविधा के लिए प्रत्येक तहसील में विशेष कैंप लगाए गए हैं और सभी संबंधित पक्षों को अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से माइनिंग टैग लगवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वेब्रिज और सीसीटीवी को विभागीय पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य किया गया है। जिन संस्थानों ने अभी तक इंटीग्रेशन नहीं कराया है, उन्हें तुरंत कराने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित