रूद्रप्रयाग , मई 09 -- शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने की दिशा में शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ विकासखंड मुख्यालय स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न नवनिर्मित कक्षों और चहारदीवारी का लोकार्पण किया गया।
क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल ने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों एवं चाहरदीवारी के लोकार्पण अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधुनिक संसाधन और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनका भविष्य अधिक सशक्त बनेगा।
इस दौरान, नगर पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी, अभिभावक संघ अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण, अपर सहायक अभियंता इं. प्रदीप सजवाण तथा कनिष्ठ अभियंता इं. आलोक सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित