भरतपुर , सितम्बर 15 -- राजस्थान के भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में खेरली सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात मोटर साइकिल के ऊंट गाड़ी से टकराने से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कटारा गांव के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर ऊंट गाड़ी के पीछे टकरा गयी। इससे मोटर साइकिल पर सवार कृष्णा (19), उसकी मां गीता (45) और महेश (35) के साथ ही ऊंट गाड़ी में सवार मांगीलाल (47) घायल हो गये।
सभी घायलों को ग्रामीणों ने नदबई अस्पताल पहुंचाया। जहां से कृष्णा, गीता एवं मांगीलाल को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित