जयपुर , मई 20 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आने वाले समय में यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों का बड़ा संकट हो सकता है और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।
श्री गहलोत ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि भारत अधिकांश उर्वरकों का आयात करता है, जो अभी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब उर्वरकों की आपूर्ति सामान्य होती थी, तब भी किसान लाइनों में लगने के लिए मजबूर होते थे। अब इस कमी से तो स्थिति भयावह होगी। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को अभी से इस विषय पर किसानों को जागरूक करना चाहिए तथा ऐसी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिनमें कम से कम उर्वरकों की आवश्यकता हो। इस संकट की घड़ी में सरकार जनता को भ्रम में रखने की बजाय जितनी अधिक पारदर्शिता से काम करेगी, सभी को इस संकट में उतनी ही अधिक आसानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित