बीजापुर , जुलाई 27 -- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने से पहले गुप्ता रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर पदस्थ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित