यमुनानगर , अगस्त 31 -- साहित्य, समाजसेवा, जनजागरण और राष्ट्रहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यमुनानगर के डॉ. उमेश प्रताप वत्स को 'विश्व कीर्ति श्री सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो भारत के तत्वावधान में ब्यूरो के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में राष्ट्रीय राजधानी के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, जंतर-मंतर पर आयोजित मानद डॉक्टरेट उपाधि एवं अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 में प्रदान किया गया।
समारोह में अखिल भारत हिंदू संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज, मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन ऊषा प्रियदर्शनी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सूचना आयुक्त सुधा रानी रेलंगी, बुद्धिस्ट वर्ल्ड पीस फाउंडेशन के संस्थापक जगतगुरु लामा ग्याछो रिनपोचे, पद्मश्री पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित