नयी दिल्ली , मार्च 04 -- उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन गुरुवार पांच मार्च को कर्नाटक का दौरा करेंगे।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरे में उप-राष्ट्रपति बेलगावी के यदुर स्थित श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर में राजगोपुरम, कलशरोहण और महाकुंभाभिषेकम समारोह के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित