पटना , जनवरी 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य मेंउप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

3 एम. स्ट्रैंड रोड, पटना में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित