बाराबंकी , जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाराबंगी जिले में पौधारोपण अभियान का जिला अस्पताल से शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बाबरी मस्जिद धन्नीपुर के लिए एकत्र चंदा का हिसाब बहुरूपिये क्यों नहीं मांगने की हिम्मत जुटा पा रहे?क्योंकि यह बहुरूपिये पहले जानता को ठगते रहे ? अब सनातन को बदरंग करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन पर सवाल उठाने वालों ने श्रीराम मंदिर अयोध्या में नहीं है, इसका शपथपत्र तक यह दे चुके हैं। वह चाहते ही नहीं थे कि राम मंदिर बने। अब सरकार हर मोर्चे पर सफल हो रही है, तो बेचैनी बढ़ गई है। यही वजह है कि झूठा प्रचार कर रहे हैं।
राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे।
उप मुख्यमंत्री ने पौधा रोपा और हरियाली का संकल्प करवाया। उन्होंने सभी से मां के नाम पौध लगाने का आह्रवान किया। सपा मुखिया का नाम लिए बगैर कहा अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज राम की मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे हैं, उनको लाज नहीं आती है उन्होंने कहा कि जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती जल्द कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित