लखनऊ , मार्च 30 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरफ से 31 मार्च को लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।
बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित